Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 03 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 42 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
जारी सूची के अनुसार, गौरीपुर से अब्दुस सोबहान अली सरकार, ग्वालपाड़ा वेस्ट (एसटी) से मार्कलिन मराक, बंगाईगांव से गिरीश बरुवा, बरपेटा (एससी) से महानंदा सरकार तथा बोको-छयगांव (एसटी) से रामेन सिंह राभा को प्रत्याशी बनाया गया है। हाजो-सुवालकुची (एससी) से नंदिता दास, कमलपुर से सत्यब्रत कलिता, दिसपुर से मीरा बरठाकुर गोस्वामी और बरखेत्री से दिगंत बर्मन को टिकट दिया गया है।
नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा, टिहू से रातुल पटवारी, सिपाझार से बिनंद कुमार सैकिया, जागीरोड (एससी) से बुबुल दास, रुपहीहाट से नुरुल हुदा और समागुरी से तंजिल हुसैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, रहा (एससी) से उत्पल बनिया, लुमडिंग से स्वपन कर, बरखल्ला से रिपुन बोरा और बिहपुरिया से नारायण भुइयां को मैदान में उतारा गया है।
जोनाई (एसटी) से राज कुमार मेडाक, दुमदुमा से दुर्गा भूमिज, मार्घेरिटा से प्रवीक बरदलै, चाबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घटोवार तथा दुलियाजन से ध्रुब गोगोई को टिकट दिया गया है। नाहरकटिया से प्रणति फूकन, सोनारी से उत्पल गोगोई, डिमो से अजय कुमार गोगोई और नाजीरा से देबब्रत सैकिया को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
माजुली (एसटी) से इंद्रनील पेगू, टियोक से पल्लवी सैकिया गोगोई, जोरहाट से गौरव गोगोई, गोलाघाट से बितुपन सैकिया, बोकाजान (एसटी) से रतन इंग्ती और रोंगखांग (एसटी) से ऑगस्टीन इंग्हे को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
लखीपुर से एम. संति कुमार सिन्हा, उदारबंद से अजीत सिंह, बरखोला से डॉ. अमित कुमार कलवार, सिलचर से अभिजीत पॉल, सोनाई से अमीनुल हक लस्कर, करीमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद, पाथरकांदी से कार्तिक सेना सिन्हा तथा राम कृष्णा नगर (एससी) से सुरुचि रॉय को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के बीच मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश