तमिलनाडु भाजपा नेताओं की 3 सितंबर को दिल्ली में होगी बैठक
चेन्नई, 2 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की एक बैठक 3 सितंबर को नई दिल्ली में पार्टी के वरिद्यठ नेताओं के साथ होगी। इस बैठक में राज्य के 10 वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हाेंगे। पार्टी के
तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 3 सितंबर को दिल्ली में बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा


चेन्नई, 2 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की एक बैठक 3 सितंबर को

नई दिल्ली में पार्टी के वरिद्यठ नेताओं के साथ होगी। इस बैठक में राज्य के 10 वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हाेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह बैठक तमिलनाडु भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति के अलावा सहयोगी पार्टियों के साथ सीट-बंटवारा, संभावित जीत वाली सीटों की पहचान करने पर चर्चा हाेगा। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व राज्य के नेताओं काे एकजुटता से काम करने की हिदायत भी दे सकते हैं। पार्टी में कुछ अन्य नेताओं के बीच तनाव की अटकलें लंबे समय से चर्चा में है। ऐसे में दिल्ली में हाेने वाली तमिलनाडु भाजपा नेताओं की केन्द्रीय नेताओं के साथ यह बैठक महत्वपूर्ण हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ आर बी चौधरी