अन्नामलाई ने विजय को बताया 'वीकेंड पॉलिटिशियन'
चेन्नई, 12 सितंबर (हि.स.)। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने अभिनेता थलपति विजय के राजनीतिक प्रयासों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह केवल सप्ताहांत में ही राजनीति के लिए सक्रिय रहते हैं, जबकि राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अन्नामलाई ने
Vijay's Politics Limited to Weekends, Says BJP's Annamalai


चेन्नई, 12 सितंबर (हि.स.)। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने अभिनेता थलपति विजय के राजनीतिक प्रयासों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह केवल सप्ताहांत में ही राजनीति के लिए सक्रिय रहते हैं, जबकि राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

अन्नामलाई ने शुक्रवार काे ट्विटर हैंडल पर अपनी एक पाेस्ट में कहा, अभिनेता-राजनेता विजय अपनी पार्टी टीवीके को डीएमके का विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि वह केवल सप्ताहांत में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हैं। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने विजय की अपनी राजनीतिक पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए कहा, राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अन्नामलाई ने आगे कहा कि भाजपा, अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ, जो पूरे साल सक्रिय रूप से मैदान में रहते हैं, डीएमके का एक व्यवहार्य विकल्प प्रदान करेगी। अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डीएमके का एक सही विकल्प बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ आर बी चौधरी