Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 15 जून (हि.स.)। बस्तर जिले के पशु प्रेमियों और जागरूक नागरिकों ने स्थानीय पशु चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और सर्जरी कार्य हेतु सर्जन की अनुपलब्धता को लेकर नागरिकों ने आज रविवार काे जगदलपुर विधायक किरण देव से मुलाकात की
नागरिकाें ने किरण देव काे बताया कि पशु चिकित्सा सेवाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण कई मूक पशुओं की असमय मृत्यु हो रही है । इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार जिला पशु चिकित्सालय एवं ज्वाइंट डायरेक्टर को शिकायत दी गई, परंतु हर बार मामले को अनदेखा कर दिया गया । यह स्थिति न केवल विभागीय लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि पशु अधिकारों के प्रति असंवेदनशीलता का परिचायक भी है। किरण देव ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए नागरिकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा कि वे संबंधित विभाग से चर्चा कर नगर में योग्य पशु सर्जन की नियुक्ति एवं ज्वाइंट डायरेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पहल करेंगे । जिसके बाद पशु प्रेमियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही पशुओं की चिकित्सा सेवा में सुधार देखने को मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे