Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। भैरव सेना संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व में सलेमपुर में संपन्न हुई बैठक में आकाश मिश्रा को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया और बहादराबाद मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहित चौहान ने भैरव संगठन की रीति नीति से अवगत कराया और कहा कि 26 जनवरी को ज्वालापुर में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने समाजहित में कार्य करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बड़े स्तर पर संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। संगठन को विस्तार देने के क्रम में मोहित शर्मा जिला सचिव, दीपक मिश्रा उपाध्यक्ष, गोलू गुप्ता मंडल सचिव नियुक्ति गए। सुमित गुप्ता, आर्यन मिश्रा मंडल महामंत्री, अभिषेक मंडल मीडिया प्रभारी, विमल, इंद्रजीत, सुनील, अशोक, भूरेपाला, दिनेश, आशीष, दुर्गेश, यीशु, अमित त्रिवेदी, हरिओम, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला