Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 09 जून(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार और टाइम्स नाउ नवभारत उत्तर प्रदेश के स्थानीय संपादक विनोद मिश्रा के बड़े भाई अखिलेश मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय