Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 09 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान की झारखंड प्रांतीय इकाई का पुनर्गठन मंगलवार को किया गया। प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति देने और जमीनी स्तर पर रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
पुनर्गठित प्रदेश इकाई में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक मनोनीत किया गया है। वहीं पूनम वर्मा अनूप को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूचना तंत्र और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए ऋतुराज वर्षा को मीडिया प्रभारी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही झारखंड इकाई के प्रबुद्ध साहित्यकार और मार्गदर्शक डॉ प्रशान्त करण को उनके व्यापक अनुभवों को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय संरक्षक बनाया गया है। पड़ोसी राज्य बिहार की पटना जिला इकाई में भी संगठन विस्तार करते हुए विभा वर्मा वाची को 'पंच परमेश्वरी के गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है, जो प्रांतीय समन्वय में सहायक सिद्ध होंगी।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान पुनर्गठन के बाद झारखंड में इलेक्ट्रॉनिक हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार को एक ऐतिहासिक दिशा मिलेगी और राज्य के नवोदित रचनाकारों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak